October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विक्षिप्त एवं दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पीडिता के भाइयों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के काफी बडी आबादी बाले गांव मऊ रशीदाबाद की यह शर्मनाक घटना बताई जा रही है । बताया गया कि एक विक्षिप्त तथा दिव्यांग युवती को इसी गांव का निवासी एक युवक वहला फुसला कर पडोस में खड़े घने केलों की फसल वाले खेत में ले गया ।
जहां उसने केलों के झुरमुट की आड़ में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसी समय केले के खेत में काम कर रहे उसके भाइयों ने उसे देख लिया और घेरकर पकड कर उसकी जमकर पिटाई की । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया । घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार
ग्राम मऊ रशीदाबाद मोहल्ला किला हत्था निवासी एक 22 वर्षीय लड़की जो मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं दिव्यांग है। उसके पास देर शाम इसी गांव के मोहल्ला पहाड़ी किला हत्था निवासी शेखर पुत्र बहादुर (25) नशे की हालत में पहुंचा और घर के बाहर विक्षिप्त एवं दिव्यांग युवती को मिठाई एवं आम देकर वहला फुसला कर गोदी में उठाकर खेतों में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । इसी दौरान खेतों में काम कर रहे युवती के दो भाईयों ने उसे देख लिया और दौड़कर युवक को पकड़ लिया ।जहां पहले तो युवक के साथ हाथापाई हुई इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया । पुलिस अब घटना के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि इससे पूर्व भी शराबी युवक कई युवतियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है । घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई लोग तरह की चर्चाएं करते नजर आए। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी । फिलहाल युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

स्वर्गीय दादा गजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हसनापुर गांव में धूमधाम से किया गया कवि सम्मेलन

admin

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

admin

ट्रेन की चपेट में आने से युवक के कटे दोनों पैर, हालत नाजुक

admin

Leave a Comment