August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विद्यालय में आयोजित हुआ वीवस् ऑफ इंडिया कार्यक्रम

विद्यालय में आयोजित हुआ वीवस् ऑफ इंडिया कार्यक्रम
भास्कर ब्यूरो
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 जनवरी 2o25
एन के अकैडमी विद्यालय में आज विवस् ऑफ इंडिया कार्यक्रम का आयोजन मनोहरी ढंग से किया गया । जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज रामअवतार व विशिष्ट अतिथि क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा सम्मानित अतिथि के रूप में कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मोहिनी पांडे रहे । अतिथियों ने फीता काटकर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने विविध प्रकार के मनोहरी मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी मंचीय कला से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया । इसी के साथ बच्चों द्वारा तैयार किए गए बेहद खूबसूरत हैंडलूम बस्त्रों की लगी प्रदर्शनी का अतिथिगणों तथा अन्य लोगों ने अवलोकन कर बनाए गए हैंडलूम व स्त्रों की प्रशंसा की । अंत में बच्चों ने स्वादिष्ट फूड स्टाइल तैयार कर लगाया । जिसका कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने स्वाद चख कर आनंद लिया । कार्यक्रम अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुपम अग्रवाल एवं मधु अग्रवाल तथा विद्यालय की प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद तथा एच ओ डी. मोहित दुबे एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

Related posts

ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र में हर जगह पसराअंधेरा लोगों ने सफल बनाया मॉक ड्रिल – किन्तु सरकारी मशीनरी जन सामान्य के बीच नहीं दी दिखाई

admin

नहीं पहुंच पा रहा परियाप्त गन्ना चीनी मिल में पेराई कार्य रुका

admin

महिला थाना प्रभारी ने रूठे दिलों को मिलाया

admin

Leave a Comment