October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

शराबी पति से परेशान महिला ने अपनी परेशानी बता कहा साहब करता है बहुत पिटाई

शराबी पति से परेशान महिला ने अपनी परेशानी बता कहा साहब करता है बहुत पिटा-बिलखती महिला ने समाधान दिवस में कहा कि खाने-पीने के लाले,नहीं देता गुजर बसर के लिए एक फूटी कौड़ी तक
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शराब की लत ने न जाने अब तक कितनों की जान ली । वहीं अनगिनत परिवारों को तबाही के मुंह में धकेल दिया । लेकिन फिर भी न जाने क्यों गलत आदत लगातार लोग बनाए हुए हैं ।आज ऐसी ही एक दर्द भरी दास्तां लेकर परेशान महिला थाना दिवस में पहुंची । बताया गया कि क्षेत्र के गांव कुबेरपुर की निवासी शगुफ्ता ने फरियाद की कि साहब पति शराब पीकर पीटता है और पालन पोषण के लिए रुपए नहीं देता है। उसके सामने आर्थिक संकट भीषण परेशानी के साथ गहरा गया है। शगुफ्ता ने फरियाद कर कहा कि साहब शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। वह शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। इस कारण वह मायके आ गई। इसके बाद भी उसका पति मायके आकर मारपीट करता है। बेटी के बीमार होने पर रुपए मांगे तो नहीं दिए। वह परिवार का गुजर बसर कैसे करे। क्षेत्र के अल्लापुर निवासी मुन्नादेवी ने कहा उसके पति के निधन के बाद उसके ससुर दो हजार रुपए गुजारा भत्ता देते थे। इसके बाद ससुर का भी निधन हो गया। अब उसके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। ससुराल वाले मदद नहीं कर रहे है। रानीपुर गौर गांव के सत्यपाल, पन्चू, रामखिलाड़ी आदि ने फरियाद की उनके खेत को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग कब्जा कर रहे है। विरोध करने पर मारपीट व लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए। इस दौरान शिकायतों को जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों सौंप दिया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर रामअवतार समेत राजस्व कर्मी व संबंधित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

मामला जमीन अंश निर्धारण में लेखपाल का कारनामा : – दिव्यांग कृषक ने लगाया लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप

admin

वनरक्षक द्वारा दी गई धमकी से भयभीत शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग

admin

घर में लगी अचानक भीषण आग मची अफरा तफरी

admin

Leave a Comment