October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आज बुधवार को आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(

जीआईसी ऑडिटोरियम मे उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी ,शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आज बुधवार को आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में 757 दिव्यांग जनों को लगभग 1करोड़ 80 लाख रुपए कीमत के सहायक उपकरण चयनित दिव्यांग जन लाभार्थियों को निशुल्क वितरित किए गए l इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l

इस अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे आशा है कि आज वितरित हो रहे सहायक उपकरणों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को स्वावलम्बी व ससख्त करने के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा और उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सकेगा l उन्होंने कहा अर्जुन पोर्टल के माध्यम से अब दिव्यांगजन सहायक उपकरणों के लिए सुगमतापूर्वक ऑनलाइन मोड़ के द्वारा आवेदन कर सकते हैं जिससे उपकरण वितरण में पारिदर्शिता लाने में एवं दिव्यांग जनों को एवं वांछित उपकरण प्राप्त करने में सुविधा हुईहै l कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे l

Related posts

गोवंश का शव मिलने से हड़कंप, गोकशी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

admin

हरदोई में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, सुबह 8बजे से शाम 5बजे तक खुलेंगे उर्वरक सेंटर

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सदर तहसील समाधान दिवस में आई 73 में से 6 समस्याओं का कराया निराकरण

admin

Leave a Comment