October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत*

 

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

रामनगर बाराबंकी l
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

राहगीरों ने तत्काल युवक को एम्बुलेंस के जरिये रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उदय राज यादव पुत्र भरत राम यादव उम्र लगभग 35 साल निवासी मोहल्ला कटरा मसौली अपने रिश्तेदार के यहां बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर रामनगर आया था,वापस घर लौटते समय ग्राम सुरवारी स्थित प्लाइवुड कंपनी के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई जिसके चलते वह रगड़ते हुए जमीन पर गिर गया।

दूसरा मोटरसाइकिल चालक अपना वाहन छोड़ भागने में सफल रहा।

दुर्घटना होते ही वहां राहगीरों की भीड़ इकट्ठा होने लगी और इस घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी लेकिन जब तक एंबुलेंस घायल को अस्पताल पहुंचाती उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आवश्यक करवाई की जा रही है।

मृतक एक मजदूर व्यक्ति था। अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटी और एक बेटा को छोड़ गया। मृतक की बड़ी बेटी की शादी गयारह मई को तय है। इस घटना के बाद परिवारिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वजह से समाज में यह सोच आयी है

admin

परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के किये चालान

admin

लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ने ईद की मुबारक बाद सभी को दी अमेरिका में खिलाफ नारेबाजी

Bhaskarnews

Leave a Comment