October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायतों का ढेर

समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायतों का ढेर
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जाहिद हुसैन
कमालगंज
आज थाना परिसर कमालगंज में समाधान दिवस पर पहुंचकर सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय व थाना प्रभारी अनुराग मिश्र,क़ानून गो शाहनूर ने थाने पर आए शिकायती पत्रों पर सुनवाई कर समस्यायों का निस्तारण किया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम कढ़हर निवासी रामप्यारी पत्नी उधम सिंह ने कहा कि गांव के लालाराम उर्फ बाबा पुत्र अकबर ने खेत पर जबरिया कब्जा कर लिया है जेठानी जय देवी ने विरोध जताया तो उसने मेरे पुत्र महावीर को गाली गलौज कर मारपीट कर दी वही ग्राम दरौरा निवासी हाकिम सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने गांव के ही श्यामवीर उनके पुत्र कौशल, विशाल पर खेत पर जबरिया कब्जा करने का आरोप लगाया एक अन्य मामले में कस्बे के राकेश गुप्ता पुत्र बुलाकी दास निवासी मोहल्ला सुभाष नगर ने तहरीर देकर बताया कि 4 ,11,2024 को भतीजे मुकेश, मोहित, आकाश, विकास और उनके साथ पंकज, गौरव, सौरभ ने दुकान का शटर ग्राइंडर मशीन से काटकर दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया कर मारपीट कर दी थी जिससे मेरे दुकान का सामान रखवाकर पुनः कब्जा दिलवाने की फरियाद की साथ ही आज राजस्व विभाग से जुड़े एक दर्जन शिकायती पत्र आए जिसमें एक का ही निस्तारण हुआ बाकी को संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए भेज दिया गया मौके पर लेखपाल अभय त्रिवेदी, उज्ज्वल गुप्ता, कीर्ति सिंह, अमित कुमार सिंह रहे मौजूद

Related posts

अदालत के आदेश के अनुपालन में हीलाहवाली करने पर कोर्ट हुआ सख्त,कोतवाल शाहाबाद को कोर्ट में किया तलब

admin

आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

admin

60 वर्षीय महिला ने शरीर पर डीजल डालकर लगाई आग हुई मौत

admin

Leave a Comment