August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सांसद मुकेश राजपूत के छोटे भाई का इलाज के दौरान हुआ निधन

भास्कर न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय मुकेश राजपूत के छोटे भाई का आकस्मिक निधन हो गया । निधन की सूचना मिलते ही तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके मृतक भाई को श्रद्धांजलि दी एवं जनपद के तमाम प्रतिनिधियों ने पांचाल घाट पर पहुंचकर उनके छोटे भाई को भावभीनी विदाई दी । इस मौके पर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिला प्रभारी संजीव सिंह एवं अन्य दलों के कई नेताओं ने पांचाल घाट पहुंचकर राजीव राजपूत को अंतिम विदाई दी। राजीव राजपूत के निधन की खबर से परिवार और उनके समर्थकों में गहरा शोक है सांसद मुकेश राजपूत के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि राजीव राजपूत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में उनका इलाज चल रहा था जहां उनकी इलाज के दौरान आज मृत्यु हो गई।

Related posts

एलपीजी युक्त गैस गीजर में नहाते समय हुआ तेज धमाका

admin

भजन आरती एवं भव्य शोभा यात्रा निकाल मनाया भक्तों ने हनुमान जन्मोत्सव – धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने मत्था टेक चखा भंडारे में प्रसाद

admin

कई वर्षों तक चले वाद के बाद 18 आवंटी कृषि पट्टा निरस्त

admin

Leave a Comment