October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर पंकज कुमार
फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कादरीगेट एवं थाना राजेपुर क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में साइबर अपराधियों द्वारा जस्ट डायल एप्स के माध्यम से लोगों को ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से कूट रचित दस्तावेज भेज कर व्हाट्सएप चैट व कॉल कर ट्रांसपोर्ट सुविधा का झांसा देकर एडवांस के रूप में धनराशि लेकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे तथा धनराशि मांगने के लिए लोगों को कुछ रुपए का लालच देकर उनके बैंक खातों का एटीएम लेकर लगातार ठगी कर रहे कर थे अभियुक्तगढ़ जितेंद्र कुमार उर्फ छोटू पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कमालुद्दीनपुर थाना राजेपुर, अभिषेक उर्फ नंदू पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम कमालुद्दीनपुर थाना राजेपुर, रितेश वर्मा उर्फ सुमित पुत्र शोभाराम वर्मा निवासी ग्राम भगुआ नगला थाना कादरीगेट, शुभम उर्फ कल्लू उर्फ वैभव पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम कमालुद्दीनपुर थाना राजेपुर को गिरफ्तार किया गया है यह खबर एक दिन पूर्व की है बरामदगी का विवरण 3 अदद इस्तेमाली मोबाइल, 1 अदद एटीएम बैंक ऑफ़ इंडिया, 1 अदद बैंक खाता पासबुक, 1 अदद आधार कार्ड , 29336/- रुपए नकद, मोबाइल व्हाट्सएप पर मौजूद स्क्रीनशॉट कूट रचित दस्तावेज व बैंक खातों के क्यूआर कोड आदि

Related posts

ग्राउन्ड फ्लोर की चटकी दीवारों के बावजूद भी सीएचसी विल्डिंग में लैव हेतु प्रथम तल का हो रहा निर्माण – दे रहा भावी खतरे का संकेत

admin

हरदोई में रिमोट सेंसिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन

admin

रमन ने कराई नसबंदी, जिले में हुई पांचवीं पुरुष नसबंदी

admin

Leave a Comment