October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सामु० स्वा० केन्द्र में मॉक ड्रिल आयोजन कर आपात चिकित्सा व्यवस्था का किया गया परीक्षण

– दिखाए गए घायलों का त्वरित उपचार कर डाक्टरों की टीम ने दिखाया इमरजेंसी ट्रीटमेंट का तरीका
भास्कर न्यूज एजेंसी –
सिटी रिपोर्टर – दानिश खान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भी किसी आपात स्थिति में होने वाली दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति में चिकित्सा सुविधा संबंधी व्यवस्था को जांचने व परखने के लिए मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अवसर पर अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं, प्राथमिक इलाज, ऑक्सीजन आपूर्ति और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच कर परीक्षण किया गया।मॉक ड्रिल के समय एक डमी मरीज को सायरन बजाती एंबुलेंस लेकर सीएचसी में पहुंची । इस डमी घायल मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल तक लाने, तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था संबंधी सेवाओं की जांच परख कर सफल परीक्षण का वास्तविकता जैसी स्थिति दर्शता हुआ परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यकम अवसर पर अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए अस्पताल की तैयारियों को जांचना और अपेक्षित सुधार करना है। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमरेश कुमार, फार्मासिस्ट नेत्रपाल सहित सीएचसी का अन्य स्टाफ सक्रिय रहा ।

Related posts

चोरों का कहर : – एक ही रात में कॉस्मेटिक, ज्वेलर्स तथा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों से की चोरी

admin

पुलिस ने किया लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार, बाइक व नगदी बरामद अलीगंज-कंपिल मार्ग पर बंधक बनाकर लूटी थी बाइक व नगदी

admin

हरियाणा चुनाव परिणाम संदिग्ध किन्तु यूपी उपचुनाव में गठबंधन से ही चुनाव लड़ना होगा सही

admin

Leave a Comment