October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकांशीराम नगर

सीसामऊ के उपचुनाव में सपा की हुई जीत पर जश्न मानाया जा रहा है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी की जीत पर जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यालय में सपा नेताओं ने डांस भी किया, आतिशबाजी की। इरफान सोलंकी जिंदाबाद, नसीम सोलंकी जिंदाबाद… जेल के ताले टूटेंगे इरफान भैया छूटेंगे… जैसे नारे लगे। सपा समर्थक एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। वहीं विक्ट्री का निशाना बनाकर लोगों ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी ली है ।

सपा का झंडा लहराते हुए मनाया गया जश्न पार्टी कैंप कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा का झंडा लहराते हुए इस जश्न को मनाया है । इसके अलावा कैंप पर आतिशबाजी भी की गई। जीत की खबर सुनते ही कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे और एक दूसरे को बधाई दी है। इस समय कैंप कार्यालय में विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी, पूर्व विधायक सतीश निगम, नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद समेत कई बड़े नेता मौके पर मौजूद है।

Related posts

महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

admin

पति का दूसरी औरत से अवैध संबंध, पत्नी बनी हैवान पति पर हमला

admin

ईद दमलादुन्नाबी के अवसर पर आज श्री अफ़सर ख़ान के गोदाम पर एक जलसे का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment