October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सुशासन दिवस के रुप में सामाजिक समरसता गतिविधि(RSS) ने मनाया अटल का जन्मदिन

सुशासन दिवस के रुप में सामाजिक समरसता गतिविधि(RSS) ने मनाया अटल का जन्मदिन

हरदोई (लक्ष्मी कान्त पाठक)आज सामाजिक समरसता गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरदोई के तत्वावधान में शाहाबाद नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तुलसी पूजन, महामना मदनमोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अपने उद्बोधन मे शाहाबाद के संघचालक संजय मोदी ने
पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं जिला सह संपर्क प्रमुख गिरीश दीक्षित ने तुलसी पूजन के बारे विस्तार से बताया गया। जिला सामाजिक समरसता प्रमुख नीरज श्रीवास्तव ने उक्त दोनों महान विभूतियों के जीवन परिचय एवं संघर्षों के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक समरसता गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला प्रमुख नीरज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक समरसता शाहाबाद दीपक रस्तोगी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर सह कार्यवाह श्यामजी,नगर प्रचारक आजाद, कुटुंब प्रबोधन रामजी धीरज श्रवण समेत तमाम स्वयंसेवक व समाजसेवी मौजूद रहे।

Related posts

लखनऊ में मां के गहने चुराने पर बेटे को भेजा जेल

admin

नहीं पहुंच पा रहा परियाप्त गन्ना चीनी मिल में पेराई कार्य रुका

admin

विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए 25 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ

admin

Leave a Comment