August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सेवानिवृत शिक्षकों/कर्मचारियों का ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुआ विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

कछौना(हरदोई)* विकास खंड कछौना के सेवानिवृत शिक्षक कर्मचारी का ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। तथा उनके कार्यकाल को याद किया गया। मुख्य अतिथि व सहयोगी साथियों द्वारा उनके दीर्घायु की कामना की गई। यह आयोजन प्राथमिक शिक्षक, संघ जूनियर शिक्षक संघ, अटेवा संघ, तथा शिक्षामित्र संगठन के तत्वाधान में आयोजित की गई। इस समारोह में शिक्षक प्रेमचंद कनौजिया तारिक मसूदुल हसन, बेचेलाल, उदय प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा,कर्मचारी उदय प्रकाश सिंह को साल पहनाकर स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक, भेंट की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले एआरपी लाल बहादुर सिंह, राजेश कुमार, विपिन मिश्रा, जगवीर सिंह, दीपक जायसवाल अनुदेशक खेल में आदर्श कनोजिया, शिक्षामित्र राकेश मिश्रा, इंद्रसेन,शिक्षक ओमप्रकाश, शैलेंद्र कुमार सिंह, आदि कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी के के त्रिपाठी ने कहा शिक्षा क्षेत्र में आपके उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।आपके द्वारा तैयार किए बच्चे आगे चलकर अच्छे नागरिक के रूप में देश को मजबूत राष्ट्र बनाने में योगदान करेंगे। शिक्षक साथियों ने उनके कार्यकाल को याद किया। शिक्षकों ने कहा आप सभी से हमेशा रिश्ता बना रहेगा।

इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सत्यधार, उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, अटेवा संघ से आशीष सिंह, शिक्षा मित्र संघ राजेश मिश्रा, इंद्रसेन, शिक्षक गण ऋतुराज मिश्रा,श्रवण कुमार कनौजिया, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, अनिल भदौरिया, सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षक साथियों से प्यार स्नेह पाकर सेवा निवृत शिक्षक व कर्मचारी अभिभूत नजर आए। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश कनौजिया ने किया।

Related posts

प्रापर्टी डीलर हत्या करने वाले 4 आरोपी हुये गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

admin

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग

admin

कानपुर में युवती बोली-मेरे ज्वेलर पति-ससुर न्यूड होकर मेरे जबरन कपड़े उतारे और पूजा में बिठाया

Bhaskarnews

Leave a Comment