October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

स्वर्गीय दादा गजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हसनापुर गांव में धूमधाम से किया गया कवि सम्मेलन

*स्वर्गीय दादा गजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हसनापुर गांव में धूमधाम से किया गया कवि सम्मेलन*

*रिपोर्ट अनुपम कुमार*

रामनगर बाराबंकी l जनपद बाराबंकी के थाना मसौली अंतर्गत ग्राम हसनापुर में स्वर्गीय दादा गजेंद्र की पुण्यतिथि पर धूमधाम से कवि सम्मेलन किया गया। ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन वह समाजसेवी पूर्व विधायक साहित्य प्रेमी दादा गजेंद्र सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,स्वर्गीय दादा गजेंद्र सिंह मोहब्बत पसंदआदमी थे। लेकिन न जाने इस मुल्क को किसकी नजर लग गई है। जो कौमी एकता व आपसी भाईचारे से महकता हमारा समाज नफरतों के सांचे में ढल गया है। भाई से भाई की दूरियां बढ़ गई है। और एक दूसरे के लिए दिलों में जगह तंग हो गई है। इस मुल्क का हर शख्स सहमा सहमा है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार उबैदुल्ला नासिर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गजेंद्र सिंह के सामाजिक व राजनैतिक सरोकारों का अनुसरण करना आज के समय की जरूरत है। विगत 10 -15 वर्षों के दौरान देश के आर्थिक व सामाजिक ढांचे को ऐसा बिगाड़ दिया गया है कि इससे उभरने -संभलने में आब बहुत समय लगेगा। इसके लिए हमें एक नहीं बहुत से गजेंद्र सिंह पैदा करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नफरत की राजनीति का लाभ तो कुछ लोगों को मिला उन्हें सत्ता मिल गई परंतु उनके चलते देश की क्या हालत हुई है वह बताने की आवश्यकता नहीं है। आज देश की आर्थिक अवस्था जितनी बिगड़ गई है इसका एक उदाहरण यह है कि 2014 में जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई तो उस समय देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था और आज 210 लाख करोड़ का कर्ज़ है । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए इंडियन एसोसिएशन आफ लॉयर्स के राष्ट्रीय महासचिव वाई०एस० मोहित ने कहा कि दादा गजेंद्र सिंह के पिता पुत्र में राजनीतिक विचारों का मतभेद था लेकिन पिता पुत्र एक साथ रहकर एक दूसरे का सम्मान करते थे नए कानूनो के संबंध में कहा कि सरकार द्वारा बदले गए कानून जन विरोधी हैं और आम जनता की स्वतंत्रता को समाप्त किया जा रहा है, सभा को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ,वरिष्ठ साहित्यकार विनय दास, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा आदि सभी ने मिलकर संबोधित किया। संचालन मोहम्मद तारीखखान ने किया कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। दादा गजेंद्र सिंह के पुत्र रणधीर सिंह सुमन ने दादा गजेंद्र सिंह के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, निर्मल वर्मा ,भूपेंद्र पाल सिंह की ( शैंकी) परमजीत सिंह विक्की,पसमांदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन निसार, नवीन सेठ, अवधेश टंडन ,अनुपम वर्मा ,राहुल पांडे ,सुरेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, अंकुल वर्मा, अलाउद्दीन ,बलराम पांडे, अजय चौहान ,विजय प्रताप सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह ,गिरीश चंद्र रावत, अक्षिता चंदेल ,मालती सिंह, राम सिंह ,आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने किया।

Related posts

जहरीला सांप के काटने से नवयुवक की हुई मौत

admin

हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की साज़िश नाकाम, लोको पायलट की सजगता से टला हादसा

admin

सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, परिवार में फैली शोक की लहर

admin

Leave a Comment