September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई के प्रगतिशील किसानों को डीएम ने किया सम्मानित

 

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हाल ही में राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किये गए दो प्रगतिशील किसानों अजीत प्रताप सिंह व ओम प्रकाश मौर्य से मुलाक़ात की। जिलाधिकारी ने दोनों प्रगतिशील किसानों को पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। किसान अजीत प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को अपना आलू उत्पाद दिखाया। किसान ओम प्रकाश मौर्य ने जिलाधिकारी को अपना शहद उत्पाद दिखाया। जिलाधिकारी ने किसानों की उपलब्धियों की एल्बम भी देखी। जिलाधिकारी ने दोनों किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों को देखकर जनपद के अन्य किसानों को प्रेरणा मिलेगी। जनपद के किसानों को कृषि की नई तकनीकों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ नंदकिशोर, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाठक व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गैस एजेन्सी में हुई लूट की घटना में एक बदमाश गिरफ्तार

admin

विखर गया परिवार , विक गए जेवर , खेत रख दिए गिरवी , लुट सा गया बेचारा फिर भी नहीं बची संविदा वाली नौकरी

admin

लखनऊ में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर की हत्या

admin

Leave a Comment