September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने शिकायत निस्तारण की स्थिति का लिया जायजा

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आईजीआरएस शिकायतों से सम्बंधित निस्तारण आख्या की जाँच की। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी की जाये। निस्तारण आख्या को अपलोड करने से पूर्व अच्छी तरह से जाँच कर ली जाये। जनपद स्तर से भी कुछ शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाये। किसी शिकायत को माँग श्रेणी में वर्गीकृत करने से अच्छी तरह से जाँचा परखा जाये। जाँच कर्ता अधिकारी मौके पर जाकर जाँच अवश्य करे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा स्वयं भी नियमित रूप से कुछ निस्तारण आख्याओं की जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Related posts

फेसबुक आईडी हैक कर झूठे केस में फसवाने तथा अभद्रता करने का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज

admin

प्रधान के गुर्गों ने मिठाई व्यापारी से की मारपीटा पुलिसकर्मी के मना करने पर भी नहीं माने ,

admin

एक ध्वज एक स्वर की गगन भेदी गूंज के साथ प्रदेश के हर जिले में भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित होगी

admin

Leave a Comment