October 29, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में 19 से 25 नवम्बर तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह‘‘ का होगा आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(हरदोई )

हरदोई में 19 से 25 नवम्बर तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह‘‘ का होगा आयोजन
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्व में दिये निर्देशानुसार जनपद में 19 से 25 नवम्बर 2024 तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि 19 नवम्बर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर धर्म निरपेक्षता, सांप्रदायिकता विरोधी और अंहिसा संबंधी विषयों को महत्व देने हेतु बैठकें, विचार गोष्ठी एवं सेमीनार आयोजित होगें, 20 नवम्बर को अल्पसंख्यक दिवस पर प्रधान मंत्री के 15 सूत्रीय अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम की बातों पर जोर देने के साथ लोगों में भाई-चारा बढ़ाने हेतु जुलूस निकाले जायेगें, 21 नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस पर विशेष साहित्य समारोहों व कवि सम्मेलन का आयोजन होगें, 22 नवम्बर को कमजोर वर्ग दिवस पर अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति तथा कमजोर वर्ग के लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु प्रचार प्रसार किया जायेगा और जुलूस निकाले जायेगें तथा भूमिहीन मजदूरों को भूमि आवंटन पर जोर दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 23 नवम्बर को सांस्कृतिक एकता दिवस पर विविधता में एकता की भारतीय परम्परा को प्रस्तुत करने और सांस्कृतिक संरक्षण तथा अखण्डता को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक समारोह का आयोजन होगें, 24 नवम्बर को महिला दिवस पर भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर किया जायेगा और 25 नवम्बर 2024 को संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर बल देने हेतु बैठकें एवं समारोहों का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

admin

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेश

admin

यह जनपद आदि काल से ही अपनी वक्षस्थली में अपने गौरवशाली अतीत को संजोए हुए

admin

Leave a Comment