July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में पंचायतराज एवं स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दे डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

भास्कर न्यूज एजेंसी –
फर्रुखाबाद –
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सी0एम0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के कुल 170 क्षेत्रों में फॉगिंग होनी है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हाई रिस्क क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग कराएं, जिला मलेरिया अधिकारी को कार्य मे शिथिलता बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये,जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पंचायतीराज विभाग में कार्यो में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई व कहा कि जनपद में इन विभागों की स्थिति सबसे खराब है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में कोई भी हैंडपंप खराब न रहे, जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाये,एक्शन प्लान का 100 प्रतिशत कार्य समय से पूरा किया जाये।
जनपद में दस्तक अभियान में लिलीगंज व नवाबगंज की स्थिति सबसे खराब है, हाउस होल्ड सर्वे नवाबगंज में 36 प्रतिशत व मोहम्दाबाद में 50 प्रतिशत है,गाँवो में नालियों की सफाई की प्रगति धीमी है ,इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व सी0 डी0पी0ओ0 को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये व कहा कि सभी लोग प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करे,इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला विकास अधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

न्यायालय आदेश से प्रशासनिक कार्यवाही कर भूखंड पर दिलाए जा रहे कब्जे का ग्रामीणों ने विरोध कर विवादित जगह शमशान स्थल बताया

admin

18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में की आत्महत्या

admin

किसानों के दो संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्यूवेल विजली बिल ,कुंभ मेला सहित अन्य मांगों से कराया अवगत

admin

Leave a Comment