October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंसल API ऑफिस के बाहर हंगामा:निवेशकों से विधायक बोले- किसी का पैसा नहीं डूबेगा

भास्कर न्यूज़ संवाददता

03 मार्च 2025

लखनऊ में अंसल के दिवालिया घोषित होने के बाद निवेशकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अंसल एपीआई दफ्तर के बाहर सभा कर नाराजगी जाहिर की। निवेशकों ने कहा- अंसल ने हमारे सपनों को मार दिया। पूरी कमाई लगाने के बाद आज हम लोग रोड पर आ गए। ये सब LDA अफसरों की निगरानी में होता रहा, लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं पाया। इस मौके पर सभा में पहुंचें विधायक ने आश्वासन दिया कि किसी का भी पैसा नहीं डूबेगा।

सरोजिनी नगर विधानसभा विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर हैं। मुख्यमंत्री लखनऊ विकास प्राधिकरण और रेरा के अफसरों की बैठक बुलाई गई हैं। उनसे वार्ता करके पूरी जानकारी ली जा रही हैं, जल्द ही इसका समाधान निकलेगा। निवेशकों को एक साथ आ कर अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।

Related posts

_निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मिला लाभ_

admin

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क पर घसीटा:LPG के लिए कर रहे थे प्रदर्शन;

admin

सीतापुर की सभी सात तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया आयोजित

admin

Leave a Comment