March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

अमृतपुर प्रसाव केंद्र में गर्भवती महिलाओं के साथ कसाई जैसा सुलूक एक लाख से अधिक रुपए खर्च कर पति ने बचाई पत्नी की जान जिम्मेदार कौन

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
अमृतपुर/फर्रुखाबाद
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुभनापुर निवासी एक महिला की डिलीवरी अमृतपुर प्रसाव केंद्र में हुई थी जहां पर उसके साथ कसाई जैसा सुलूक किया गया इस दौरान उसकी हालत और ही नाजुक हो गई। ड्यूटी पर तैनात महिला एनम ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए अपने बचाव में रेफर कर दिया। उसके बाद उसे महिला को कानपुर ले जाया गया जहां पर एक लाख से अधिक रुपए इलाज में लगने के बाद उसे महिला की जान बच सकी आखिर अमृतपुर पीएससी इन दिनों सुर्खियों मैं है। वही पीड़ित महिला के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि डिलीवरी होने से पहले उससे पैसे लिए गए और पैसे अधिक न देने पर फिर उसकी डिलीवरी के दौरान यहां हालात की उसको जान बचाना मुश्किल पड़ गया। सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खासी सुविधा उपलब्ध करा रही है उसके बावजूद भी गर्भवती महिलाओं के साथ यहां हाल हो रहा है आखिर जिम्मेदार कौन है। अमृतपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रसव केंद्र में अवैध वसूली के सिलसिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी कड़ी फटकार लगाई है और कहां की अवैध वसूली करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जब उसे महिला की डिलीवरी हुई थी तब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि महिला एनम अंजुम ड्यूटी पर तैनात थी इस दौरान उसके साथ या सुलूक किया गया।

Related posts

बदायूं के मिनीकुंभ मेला में भीड़ की आमद जारी: रक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी

admin

शादी के लिए चढ़ावा के कपड़े आदि खरीदने जा रहे ग्रामीण को रास्ते में घेर कर नकदी मोबाइल तथा साइकिल लूट का आरोप

admin

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के किये जायें प्रयास : डीएम

admin

Leave a Comment