October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं के मिनीकुंभ मेला में भीड़ की आमद जारी: रक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (बदायूं )

बदायूं का मिनीकुंभ मेला ककोड़ा अब थम चुका है। यहां श्रद्धालुओं की आमद तो बरकरार है लेकिन प्रवासी वापस नहीं लौट रहे है वजह यह है कि पूर्णिमा के अगले दिन परुवा की तिथि होती है और इस दिन मान्यता के मुताबिक गंगा किनारे से लौटा नहीं जाता है।इधर, पूर्णिमा की रात एसएसपी डॊ. ब्रजेश सिंह ने बदायूं व कासगंज पुलिस के साथ ककोड़ा मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्टीमर से जहां पानी की गहराई का आंकलन किया, वहीं घोड़े पर सवार होकर गश्त भी लगाई गई है।मेला ककोड़ा में तकरीबन पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं में पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाई गई है। तकरीबन तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां प्रवास कर रहे हैं। कोई अपना टैंट लगाकर परिवार के साथ है तो कोई अपने रेस्टोरेंट या दुकान में है। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी अहम है। इस लिहाज से यहां पूरे बरेली में रेंज की पुलिस पहरेदारी बनी रही है। एसएसपी बदायूं ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया।

Related posts

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

admin

भारत सरकार की योजनाओं का लाभ एवं सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने हेतु ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करायें:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन*

admin

Leave a Comment