October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

हर्षोल्लास से मना प्रकाश पर्व, रोशनी से जगमगा उठा गुरुद्वारा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (औरैया )

औरैया में सिक्खों के प्रथम गुरू श्री नानक देव जी की 555वां प्रकाश पर्व शहर व जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर के महावीरगंज स्थित गुरूद्वारे में सुबह से ही बड़ी संख्या में सिक्ख व हिन्दू समाज के लोग जुटने लगे।

इससे पहले बीते एक हफ्ते से शहर में प्रभातफेरी निकालकर एवं गुरू जी का जप गायन कर यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है  जिसमें ढोलक और मजीरों की थाप पर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते रहे। वहीं बच्चों ने कवि दरबार भी प्रस्तुत किया। जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया।

Related posts

अखिलेश ने पूछा-क्या गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते:

Bhaskarnews

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के अंदर छात्र की हुई मौत

admin

मड़ैया घाट पर बन रहा गंगा पुल डीएम ने किया निरीक्षण,

admin

Leave a Comment