October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेश

अलीगढ में खैर सीट से BJP प्रत्याशी 34794 वोटों से आगे है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अलीगढ)

अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी 1709 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। यहां सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। जाटलैंड कही जाने वाली अलीगढ़ की खैर सीट पर भाजपा को रालोद से गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। कुल 31 राउंड में 14 टेबिलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है। सबसे पहले जाट बेल्ट टप्पल क्षेत्र के नतीजे घोषित हो गए है ।

यहां हाथरस के पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी बनाया है। यह उनका पहला चुनाव है। सपा ने यहां 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं है चारू कैन को अपना उम्मीदवार बनाया। 5 कैंडिडेट के लिए यहां 46.36% वोटिंग हुई है । सुरेंद्र दिलेर और चारू कैन के बीच मुकाबला माना जा रहा है। दोनों राजनीतिक विरासत के लिए चुनावी मैदान में उतर गए है ।

Related posts

हरदोई जिला पंचायत की बैठक में एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

admin

रोजगार मेले मे 103 अभ्यर्थियों को किया गया चयनित

admin

*गंगा का जलस्तर बढा एनडीआरएफ ने बाढ़ से बचाव व रेस्क्यू का दिया प्रशिक्षण*

admin

Leave a Comment