March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

आलू लोड़ ट्रैक्टर की टक्कर से वाइक चालक युवक की मौत – साथी गंभीर घायल

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

24 फरवरी 2025

मौके से भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा कर ग्रामीणों ने रोका – बढ़ा तनाव तो मौके पर पहुंचा पुलिस फोर्स
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव सत्तार नगर निवासी जोगराज का 22 वर्षीय पुत्र आमोद शाक्य अपने मौसेरे भाई चमन निवासी गांव तिलसडिया के साथ बाइक से पिता को खाना देने गया था। लौटते समय सत्तार नगर के श्मशान घाट के पास आलू लादे जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी चमन गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी और भाग रहे ट्रैक्टर को पितौरा कोल्ड स्टोरेज के पास रोक कर खड़ा करा लिया । हादसे के दौरान चालक की ओर से मदद के लिए आए उसके एक साथी को गुस्साए ग्रामीणों ने पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साये ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया । जिससे हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद सीओ संजय वर्मा व अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाया। घायल चमन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की मां सरोजा, भाई-बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक आमोद तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था।

Related posts

आकाशीय बिजली गिरने से धान रोपाई के दौरान, एक की मौत ,तीन घायल

admin

अंश निर्धारण के मामले की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने कराया त्वरित निस्तारण

admin

शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: जिलाधिकारी

admin

Leave a Comment