November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

एसवीडीएम पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित

हरदोई। सीतापुर हरदोई रोड बंजर बाबा के निकट स्थित श्री बिष्णु दयाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं व उनके अविभावकों को यातायात के नियमों व दुर्घटना से बचने के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया। इसके उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी व बरिष्ठ पत्रकार आनन्द शुक्ला, आकाश शुक्ला, प्रबंधक वैभव पाण्डेय प्रधानाचार्य श्यामा कुमार अवस्थी समेत विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Related posts

प्रेम प्रसंग से युवक ने तय किया फांसी के फंदे तक का सफर

admin

चीन में बाहुबली-2 से आगे निकली विजय सेतुपति की महाराजा, 85 करोड़ की कमाई की,

admin

समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब के अपमान पर कल सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी की करेगी धरना प्रदर्शन

admin

Leave a Comment