October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया जिला अस्पताल की नहीं ख़त्म हो रही बिजली समस्या प्रशासन मौन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

औरैया के 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर लंबे समय से अपनी औपचारिकता पूरी करता चला आ रहा है। हालत यह है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है । अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ ही अन्य विशेषज्ञों का अभाव भी है, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। चिकित्सकों की एक टीम ब्लड बैंक चालू करने से संबंधित प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुकी है। इसके बावजूद व्यवस्थाएं जस की तस पड़ी रही  हैं।

जनपद के औरैया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में जहां एक ओर विशेषज्ञ चिकित्सकों की काफी कमी है। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल रहा  हैं। स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में ब्लड बैंक के लिए लाइसेंस प्राप्त हो चुका है। अस्पताल में एलटी/ एसएलटी मशीन उपलब्ध हैं। समय- समय पर ब्लड डोनेशन का काम भी होता रहता है।

जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड बैंक से कोई उपचार नहीं मिल पाता है। ब्लड बैंक ऑफिसर डॉक्टर प्रियेश कटियार ब्लड बैंक अधिकारी के रूप में चार वर्ष से पोस्टेड की  हैं। ब्लड बैंक नोडल अधिकारी सीएमओ डॉक्टर सुनील वर्मा स्वास्थ्य सेवाओं को देख रहे हैं।

Related posts

संत रविदास की जयंती पर डॉ अम्बेडकर स्मारक रक्षा दल ने किया गुरुओं का सम्मान

admin

विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था

Bhaskarnews

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

admin

Leave a Comment