March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कई संगठनों ने नपा द्वारा टैक्स बृद्धि की सूचना मिलते ही – कड़े विरोध के साथ दी आंदोलन की चेतावनी

कई संगठनों ने नपा द्वारा टैक्स बृद्धि की सूचना मिलते ही – कड़े विरोध के साथ दी आंदोलन की चेतावनी
– बैठक कर बनाई रणनीति , वहीं नपा अध्यक्ष तथा ईओ से मिल जताया विरोध
– नगर पालिका प्रशासन ने कहा पहले आप अपनी आपत्तियां तथा सुझाव विचार हेतु प्रस्तुत करें
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर पालिका कायमगंज द्वारा हाउस टैक्स बृद्धि के संबंध में जैसे ही सूचना प्रकाशित कराई । वैसे ही नगरवासियों में चर्चा होने लगी । चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही इसके विरोध में नगर पालिका के सभासदों, व्यापार मंडल के सभी संगठन व समाजसेवी संगठनों ने संयुक्त रूप से नगर के मोहल्ला पटवनगली रोड स्थित परमानंद बगीची में बैठक की । आहूत संयुक्त बैठक में सभी ने एक राय हो टैक्स बढ़ाने जाने की सूचना का कड़ा
विरोध किया और नपा प्रशासन पर मनमाना टैक्स थोपने का आरोप लगाया। व्यापारी संगठनों ने कहा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा । भले ही इसके लिए आंदोलन करना पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे । बैठक के बाद करीब आधा सैकड़ा व्यापारी नेताओं – सभासदों व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले में चर्चा के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्रा से वार्ता की। सभी ने पालिका अध्यक्ष से हाउस टैक्स न बढ़ाने जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शासनादेश केअनुसार टैक्स बढ़ाते है तो फर्रुखाबाद नगर पालिका की तर्ज पर टैक्स लगाया जाए। इस दौरान लोगों ने नगर में सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। नगर वासियों की मांग पर चेयरमैन ने लोगों से एक सप्ताह में अपने सुझाव और आपत्तियां पालिका को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपत्तियों को लेकर बाद में उन पर विचार किया जाएगा और बोर्ड के सभी सदस्यों की मौजूदगी में कर निर्धारण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता , अमित सेठ, मंसाराम गुप्ता, सभासद सुनील गुप्ता, झगडू यादव दीपक शुक्ला, तथा राजेश अग्निहोत्री, अरविंद गोयल, सुधीर गुप्ता, प्रवीण रस्तोगी आदि उपस्थित थे ।

Related posts

प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू किया हमला ,

admin

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

admin

सपा सांसद के स्कूल प्रबंधक को पैसे बांटते किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment