October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी l जनपद बाराबंकी के तहसील रामनगर जन सभागार में उप जिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में तहसील और अन्य विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया l

एसडीएम पवन कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुने और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें l

समाधान दिवस में कुल 86 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व विभाग के 57, पुलिस विभाग के 8 , विद्युत विभाग का 1, नगर निकाय का 1, सिंचाई विभाग का 1 प्रार्थना पत्र शामिल थे l

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित पांच मामलों का तत्काल निस्तारण के लिए एक टीम गठित की गईl समाधान दिवस में तहसील के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. दलबीर सिंह यादव, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यादव, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे l

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

admin

हरदोई में मनाया गया नो स्मोकिंग डे

admin

नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ

admin

Leave a Comment