October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

औषधि प्रशासन विभाग का फर्जी मेडिकल पर छापा,90हजार की दवा बरामद

हरदोई (आरएनआई) बृजेश कुमार, सहायक आयुक्त औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) लखनऊ मण्डल, लखनऊ को सूचना देने के उपरान्त श्रीमती स्वागतिका घोष औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा थाना अतरौली पुलिस बल के साथ ग्राम-शन्तीखेड़ा, पोस्ट महंगवा, जनपद हरदोई में छापे की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान बिना औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति तथा मेडिकल स्टोर का नाम व बोर्ड के ही मोहम्मद सुफील पुत्र मो0 हनीफ निवासी-ग्राम शन्तीखेड़ा, पोस्ट महंगवा, जनपद हरदोई, उत्तर प्रदेश द्वारा मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए पाया गया है। छापे के दौरान फर्म के अन्दर से अनुमानित मूल्य 90000/-रू0 (नब्बे हजार रू0) की औषधियाॅ भण्डारित पायी गयी। उक्त औषधियों को सीज करते हुए उक्त प्रतिष्ठान को भी मौके पर सीज किया गया। उक्त प्रतिष्ठान से संदिग्ध के आधार पर 02 एलोपैथिक औषधियों के नमूनें संग्रहीत कर जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा रहा है। उक्त नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त प्रतिष्ठान के विरूद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 व विनियमावली-1945 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

अमेठी में सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की 85 वीं जयंती

admin

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin

आईजीआरएस शिकायतों के जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें:-डीएम

admin

Leave a Comment