October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदोई (भास्कर न्यूज)HCL फाउंडेशन के सहयोग से हरदोई जनपद में नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 और 21 दिसंबर को विकास भवन सभागार, हरदोई में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई, सौम्या गुरुरानी ने की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य नव नियुक्त अधिकारियों को उनके कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह ने विभिन्न पंचायत स्तरीय योजनाओं और कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से क्रियान्वित करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा श्री रवि प्रकाश सिंह और प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीरडीए, श्री प्रेम प्रकाश ने पंचायत स्तर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।HCL फाउंडेशन के रोहित कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग के नवाचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। फाउंडेशन की ओर से प्रणीण नापडू, नेघा सिंह, गोविंद केसरी और मनीष कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस सफल आयोजन ने नवनियुक्त अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और प्रेरित किया।

Related posts

कानपुर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बूंदाबांदी:9 डिग्री गिरा दिन का तापमान

Bhaskarnews

विश्व महिला दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन

admin

संभल जा रही करणी सेना को रोका को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

admin

Leave a Comment