June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

करौंदे के बाग में पड़ा मिला अज्ञात मृत महिला का कंकाल -हत्या की आशंका

-पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच एकत्र किए नमूने
भास्कर न्यूज एजेंसी –
सिटी रिपोर्टर – दानिश खान
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर में रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन के पोल संख्या 16 7 -168 के पास स्थित इसी गांव के निवासी कुंवर सिंह – अहिवरनसिंह के करौंदे के बाग में घनी झाडियों के बीच किसी अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा गया । खवर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । शव की हालत बचे अस्ति पंजर के कारण केवल मानव कंकाल जैसी रह गई थी । सूचना पर पहुंचे सीओ संजय वर्मा एवं इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने शव को देखा और स्थलीय निरीक्षण कर जांच की।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए। पड़े मिले कंकाल के पास ही एक पजामी और चड्डी पडी मिली । अनुमान लगाया जा रहा कि दरिदों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी होगी। शव से थोडी दूरी पर उसके बाल और सूखा खून पड़ा था। युवती के शव के पास ही काले रंग की पजामी और चड्डी पड़ी थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह कुत्तों को मांस नोच कर भागते देखा था । उसके बाद उन्होंने बाग में शव पड़ा देखा। सीओ ने बताया की कोतवाली क्षेत्र के अलावा आसपास के थानों में भी सूचना कर दी गई है और युवती के विषय में जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐशा पुलिस का भी अनुमान है कि मृतका बहुत अधिक उम्रदराज महिला नहीं रही होगी उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने की भी संभावना हो सकती है । हत्या इसी बाग में ही की गई या फिर कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया यह भी फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है ।

Related posts

सौ -वें – बर्ष में प्रवेश करने पर आरएसएस द्वारा साहसिक मोटरसाईकिल एवं साइकिल यात्रा आयोजित कर,किया नगर में भ्रमण

admin

फर्रुखाबाद में एयरपोर्ट की मांग ने पकड़ा जोर, , समाजसेवी विकास राजपूत ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

admin

अम्बेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करेगे अखिलेश यादाव

admin

Leave a Comment