October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कलाकार दिखा रहे कला का कौशल; रंगारंग कार्यक्रमों की दे रहे प्रस्तुति

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ)

उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा, और लोक कला को समर्पित ‘उत्तराखंड महोत्सव-2024’ का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। यह महोत्सव पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, बीरबल साहनी मार्ग, गोमती तट, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और विविधताओं को दर्शाने वाले रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड के लोगों की मेहनत और उनके गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की लोक कला, संगीत, नृत्य और खानपान की प्रशंसा भी की।

Related posts

घोड़े पर सवार होकर बालिका बनी झलकारी बाई

admin

आग की चपेट में आया टेंपो चालक बुरी तरह झुलसा – हालत गंभीर किया रेफर

admin

क्रिसमस डे कार्यक्रम अवसर पर छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया आगन्तुकों का स्वागत

admin

Leave a Comment