October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर सीसामऊ में सीटो पर पुरुष के वोट -52.76 और महिलाओं के वोट -52.76

भासकर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को मतदान करने में महिलाओं से आगे पुरुष ने वोट डाले है। सुबह सर्दी के बीच वोटिंग की शुरुआत काफी धीमी थी। नौ बजे तक सिर्फ 5.73 फीसदी मतदान हुआ है ।जैसे-जैसे धूप खिलने लगी, मतदाताओं की संख्या केंद्रों पर बढ़ने लगी। हालांकि सीसामऊ विधानसभा में पिछले दो चुनाव की अपेक्षा प्रतिशत कम रही है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 45.02 रहा तो पुरुषों का आंकड़ा 52.76 रहा है।

सुबह 7 बजे धीमा रहा मतदान उपचुनाव में मतदान के लिए 48 केंद्र और 275 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सुबह साढ़े पांच बजे हर मतदेय स्थल पर 50-50 मॉकपोल के माध्यम से ईवीएम का टेस्ट किया गया। तो सुबह सात बजे वोट की चोट शुरू हुई। हालांकि सुबह शुरुआती 2 घंटे में मतदान बेहद धीमा रहा। सुबह 9 से 11 बजे के बीच 10.12 फीसदी ने मतदान शुरू किया।

सर्वाधिक मतदान सुबह 11 से 1 बजे बीच

सर्वाधिक मतदान सुबह 11 से एक बजे के बीच  में हुआ है। धूप में 12.62 फीसदी मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर एक से अपराह्न तीन बजे के बीच 11.76 फीसदी मतदाताओं ने वोट की चोट की। हालांकि अंतिम दो घंटे में उम्मीद से काफी कम वोटिंग हुई है। अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के बीच सिर्फ 8.84 फीसदी मतदान हुआ है ।

Related posts

जिलाधिकारी ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

सीसामऊ के उपचुनाव में सपा की हुई जीत पर जश्न मानाया जा रहा है

admin

बिरयानी में लेग पीस को लेकर मारपीट:रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने कस्टमर का सिर फोड़ा,

Bhaskarnews

Leave a Comment