October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कासगंज – कानपुर रेलवे लाइन पर पितौरा क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर हुई ग्रामीण की मौत

– पिछले दिन सबरे घर से निकला था, आज प्रातः मिला रेलवे ट्रैक पर उसका शव
– पुलिस पहुंची मौके पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
भास्कर न्यूज ऐजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
गरीब ग्रामीण की ट्रेन से कटकर हुई दुखद मौत से बेसहारा हुए अनाथ बच्चों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा है । घटना पूर्वोत्तर रेलवे लाइन की कासगंज – कानपुर ट्रैक पर स्थित रेलवे स्टेशन कायमगंज से पूर्व दिशा की ओर पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास घटित हुई । अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को निकलते वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया गया कि
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी 45 बर्षीय गुलाब सिंह बाथम पुत्र नेकराम पिछले दिन सुबह को अपने घर से काम के लिए निकाला था। किन्तु देर रात तक जब वह वापस लौटकर घर नहीं पहुंचा । तो परिजनों को चिन्ता हुई । उन्होंने गांव तथा पास पड़ोस संभावित स्थानों पर पता लगाने का प्रयास किया । परन्तु कहीं पता नहीं चला । आज सुबह पितौरा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पर पोल संख्या 12 व13 के बीच में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पड़ी हुई थी ।वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखकर उसकी पहचान की साथ ही घटना की सूचना गांव में दी । मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई । इस की जानकारी होने पर रेलवे क्रासिंग गेट मेन ने स्टेशन मास्टर को अवगत कराया । इसके फौरन बाद रेलवे सुरक्षा पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। रेलवे पुलिस तथा क्षेत्रीय कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
इनसैट : –
मृतक की ठीक नहीं है पारिवारिक हालत
कायमगंज : –
ट्रेन से कटकर जिस बेचारे गरीब ग्रामीण नरसिंहपुर निवासी गुलाब सिंह की दुखद मौत हुई है । उसके संबंध में – ग्रामीणों के अनुसार उसकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । मृतक की पत्नी मीना देवी बाथम की पहले ही मौत हो चुकी थी । अब परिवार में तीन नावालिग बच्चे ही बचे हैं । इनमें बडी बेटी शोभा 15 बर्ष , बेटा साजन 12 बर्ष और 10 बर्ष का सबसे छोटा बेटा वरुण पिता की मृत्यु से अनाथ एवं वेसहारा हो चुके हैं । फिलहाल इस परिवार की हालत दयनीय है । पिता का सिर से साया उठ जाने से रोते बिलखते बच्चों की आंखें पथरा सी गई हैं । अनाथ बच्चे नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अब वे क्या करें । ग्रामीणों का कहना था कि इस परिवार को जितनी जल्दी हो सके विना देरी के ही हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए ।

Related posts

कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मंत्री असीम अरुण ने किया स्वागत

admin

भारी बारिश से भरभराकर गिरा दुकान का छज्जा, बहुत बड़ा हादसा टला

admin

अखंड प्रताप के हत्यारोपित भाइयों सहित पांच के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment