किसान सेवा सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी का बी पैक्स उर्वरक विक्री केंद्रअनियमितताओं के कारण किया गया सील
– उर्वरक विक्री केन्द्र बंद होने से खाद के लिए भटक रहे किसान
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
रवी सीजन की फसल बुवाई के लिए इस समय मेहनतकश किसानों को उर्वरकों की बहुत अधिक आवश्यकता है । अधिकांश किसान धनाभाव के चलते जो सहकारी समिति के सदस्य हैं , बे समिति से ऋण पर या नकद उर्वरक खरीद कर ही फसलों की बुवाई कर पाते हैं । किंतु कायमगंज नगर के बाईपास कंपिल रोड पर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति लंबे समय से बंद पड़ी है । जिसके कारण किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है । इसकी लगातार शासन को किसी न किसी माध्यम से सूचना मिल रही थी । इसी का संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता फर्रुखाबाद के कार्यालय द्वारा जारी आदेश प…
