October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कोतवाली प्रभारी छिबरामऊ ने फुटपाथ पर रेडी लगाए लोगों को दिए दिशा निर्देश

कोतवाली प्रभारी छिबरामऊ ने फुटपाथ पर रेडी लगाए लोगों को दिए दिशा निर्देश

भास्कर संवाददाता छिबरामऊ- जनपद कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष अजय अवस्थी ने फुटपाथ पर रेडी लगाए लोगों को दिए दिशा निर्देश। उन्होंने कहा कि फुटपाथ की जगह छोड़कर अन्य जगह पर रेडी लगाए जिससे आवा गमन में बाधित हो रहे यातायात को सुचारू रूप से कार्य कर सके। उन्होंने रेडी को पीछे लगाने के निर्देश दिये। अवस्थी ने अपने फोर्स के साथ थाने से निकलकर रेडी लगाए फुटपाथ पर लोगों को कहा कि इस तरह की व्यवस्था से अव्यवस्था फैल रही है जिसके कारण आम जनता को यातायात में बाधित हो रहा है जिसके चलते उन्होंने लोगों को निर्देश दिए ।इसके बाद वहां पर रेडी लगाए लोगों ने अपनी-अपनी रेडियो को स्थान से परिवर्तित किया और दूसरे स्थान पर स्थापित किया जिससे कि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Related posts

कायमगंज विधानसभा की सियासत में बढ़ी हलचल

admin

जिलाधिकारी ने लिया ई लॉटरी की तैयारियों का जायजा

admin

कछौना पतसेनी स्थित जानकी प्रसाद इंटर कालेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

admin

Leave a Comment