October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

क्रीड़ा अधिकारी ने कर दिया खेल औषधि वाले पेड़ भी काटा कर बेच दिए

शीशम समेत प्रतिबंधित वृक्षों के अवैध कटान की शिकायत, क्रीड़ा अधिकारी जांच के घेरे में

वन मंत्री के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित

फर्रुखाबाद : स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन मंत्री के जिले में दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद वन विभाग ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी, दो वन दरोगा और एक वनरक्षक को शामिल किया गया है।

शिकायत के बाद हरकत में आया वन विभाग

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने 26 सितंबर 2024 को वर्षा और आंधी से गिरे वृक्षों के मूल्यांकन और नीलामी के लिए वन विभाग से अनुरोध किया था। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ने निरीक्षण कर 16 वृक्षों की सूची सौंपी थी, जिसमें चार वृक्ष प्रतिबंधित प्रजाति के थे, जबकि 12 अन्य प्रजाति के थे।

लेकिन, 18 मार्च को वन मंत्री के आगमन पर शिकायत की गई कि स्टेडियम में प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की गई है। इस पर मंत्री ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

संयुक्त समिति करेगी जांच

जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें शामिल हैं—

1. अनूप कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी (अध्यक्ष)

2. ताबिश अहमद, वन दरोगा (सदस्य)

3. मोहित शर्मा, वन दरोगा (सदस्य)

4. सचिन कुमार, वनरक्षक (सदस्य)

Related posts

जीएसटी विभाग की टीमों ने छापा मार कार्रवाई करते हुए कर अपवंचना का खुलाशा कर पाँच तम्बाकू फर्मों पर लगाया23,64,000 रुपया जुर्माना

admin

भारतीय हलधर किसान यूनियन का तहसील में धरना:भ्रष्टाचार का आरोप लगाया,गया है

admin

फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित:राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में

admin

Leave a Comment