September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव के रहने वाले संजय लाला के गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विजय कुमार ने घटना की सूचना कोतवाली बेनीगंज को व फोरनेसिक टीम को दी। फॉरेनसिक टीम ने बारिकी से जांच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी शकील पुत्र हबीब उम्र 30 वर्ष दिल्ली मे सिलाई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 12 मार्च को दिल्ली से यह अपने घर आया हुआ था।मृतक की पत्नी तरन्नुम बानो के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से बिना बता के निकल गया था। देर शाम यह जब शकील घर नहीं पंहुचा। तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी थी।शनिवार सुबह शकील का शव शारदा नहर शाखा संडीला पर बेनगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव समीप संजय लाला के गेहूं के खेत मे पड़ा हुआ लोगो ने देखा।शव पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।गेहूं के खेत में युवक के पड़े होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विजय कुमार ने घटना की सूचना कोतवाली बेनीगंज को व फोरनेसिक टीम को दी। फॉरेनसिक टीम ने बारिकी से जांच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपने पीछे अपनी माँ नन्हकी पत्नी तरन्नुम बानो व फलक (12), कैनात
(10)साद(5),अलीजा(3),अहान(2) को छोड़ गए है।
इस सम्बन्ध मे क्राइम इंस्पेक्टर
ध्रुव कुमार सिंह ने ने बताया कि मदनापुर गाव के पास गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिला है। पहचान हो गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।

Related posts

अखिलेश यादव 2047तक सत्ता का ख्बाव न देखें:-केशव प्रसाद मौर्य

admin

अचानक लापता हुए पेट्रोल पंप सेल्समैन की गुमशुदी दर्ज

admin

अखंड प्रताप के हत्यारोपित भाइयों सहित पांच के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment