October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चो ने भक्ति गीत और राजस्थानी नृत्य किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (औरैया )

औरैया के पीबीआरपी एकेडमी में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। गंगा हाउस, यमुना हाउस, ब्रह्मपुत्र हाउस और रवि हाउस के छात्रों ने कदमताल करते हुए मुख्य अतिथियों को सलामी दी और स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता की शपथ ली।

Related posts

हरदोई में लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने का होगा प्रयासः- जिलाधिकारी

admin

बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

admin

आज सुरतगंज ब्लाक की ग्रामपंचायत बुढ़ाना पुर में भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा सदयस्ता अभियान चलाया गया*

admin

Leave a Comment