October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गोदाम में बंधी भैंसें किसी वाहन में लादकर चुरा ले गए चोर

गोदाम में बंधी भैंसें किसी वाहन में लादकर चुरा ले गए चोर
-लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, किंतु किसी भी घटना का खुलासा संभवतः अभी तक नहीं कर पाई पुलिस
भास्कर न्यूज एजेन्सी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
लगातार क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीण खासे भयभीत नजर आ रहे हैं । किंतु विडंबना है कि किसी भी चोरी का पुलिस अब तक पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई है । चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए गोदाम में बंधी पांच भैंसें चुरा ली। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में पशु चोरों ने गोदाम में बंधी पांच दुधारू भैंसों की चोरी कर ली । चोरी गई भैंसों की कीमत लगभग 2 लाख रुपया बताई जा रही है । इस गांव कटरा रहमत खां के निवासी खलील खान पुत्र मुन्कू खां के घर के बाहर कुछ दूरी पर उनकी गोदाम है । इस गोदाम में पांच भैंसे बंधी हुई थी। रात को किसी समय मवेशी चोरों ने गोदाम के गेट का ताला तोड़ा । इसके बाद उसमें बंघी भैंसों को खोलकर कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान तक ले जाकर पिकअप अथवा किसी अन्य वाहन में लादकर ले गए। उसमें से एक भैंस किसी तरह चोरों के चंगुल से छूटकर वापस पशु मालिक के घर की तरफ खेतों में आ गई । उसके पैर में लोहे का तार बंधा हुआ था। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने खेतों में घूम रही भैंस को देखा । तब उसने पशु पालक को जानकारी दी । इसके बाद गोदाम में देखा तो सभी भैंसे गायब थी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है । पीड़ित ने बताया कि उसकी लगभग 2 लाख रुपया कीमत की भैंस चोरी हुई है।
इनसेट : –
क्षेत्र में आए दिन हो रहीं चोरियां
कायमगंज : –
मवेशी चोरों का आतंक ग्रामीण क्षेत्र में बना हुआ है । मवेशी चोर आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते चले आ रहे। अभी लगभग 15 दिन पूर्व ही ग्राम लालबाग हमीरपुर से चोरों द्वारा बकरी पालक को मारपीट बंधक बनाकर उसके मकान से लगभग 9 बकरियां चोरी कर लीं थीं । इतना ही नहीं चोरों द्वारा दो ट्रांसफार्मर भी अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरी कर लिए थे। इस तरह लगातार जारी चोरियों के कारण क्षेत्रीय लोगों में भय युक्त आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।

Related posts

शॉर्ट सर्किट से शामियाना गोदाम में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख

admin

तहसील में बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

admin

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान ‘के तहत महिलाओ और छात्राओ को जागरूक किया।

admin

Leave a Comment