June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

चोरों का तांडव – तीन ग्रामों में बंद पड़े तीन मकानों से चोरों ने चोरी करके फैलाई सनसनी

चोरों का तांडव – तीन ग्रामों में बंद पड़े तीन मकानों से चोरों ने चोरी करके फैलाई सनसनी
-चोरी घटना वाली रात में ही चोरों ने दो घरों में किया चोरी का असफल प्रयास
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में दहशत व्याप्त होती जा रही है परेशान ग्रामीण दिनभर खेतों में काम करें तो रात को नींद आ जाती है ऐसे में बेखौफ हो कर चोरी की घटनाओं को एक के बाद एक करके अंजाम देते चले जा रहे हैं लेकिन किसी भी चोरी की घटना का शायद आज तक पर्दाफाश नहीं हुआ है इस तरह की लचर व्यवस्था का फायदा उठाकर चोरों ने एक बार फिर 3 ग्रामों से तीन घरों को अपने निशाने पर लेते हुए चोरी कर ली । वहीं दो घरों को चोरी करने के इरादे से निशाना तो बनाया लेकिन यहां उनके मंसूबे किसी कारणवश पूरे नहीं हो सके । प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरोह बंद चोरों ने क्षेत्र के गांव हंसापुर गौ राई मद्दूपुर तथा अताईपुर को चुना और अपना काम कर लिया ।
गांव हंसापुर गोराई निवासी इस्लाम ईट भट्टा पर परिवार समेत मजदूरी करता है और वही रहता है। चार दिन पहले उसकी पुत्री अपने बच्चे की दवा लेने के लिए घर आई थी। उसकी बेटी अपने घर का ताला बंद कर रात में पड़ोस में स्थित परिवार के ही दूसरे घर में सोने चली गई। मौका पाकर बीती रात मेंशातिर चोरों ने इस्लाम के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए और घर के कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का जेवर पार कर दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने ताला टूटा देखा तो हडकंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार कठेरिया मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोर्स मौके पर पहंचा। कोतवाली पुलिस भी पहुंची। जहां जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि चोर 50 हजार रुपए नकद, अंगूठी, कुंडल, पायल, गले का पेंडल, हथफूल, पीतल के वर्तन आदि सामने ले गए। परिजनों का कहना है चोर करीब ढाई लाख का माल, जेवर पार कर ले गए। इधर चोरो ने 50 कदम की दूरी पर रामविहारी के बंद घर को भी निशाना बनाया लेकिन आहट पर चोर भाग गए। वही चोरो ने पड़ोस के गांव अताईपुर कोहना में भी धाबा बोला। जहां गांव के राजबहादुर के बंद पडे़ पैतृक मकान के ताले तोड़कर घरेलू सामान व वर्तन आदि चुरा ले गए। परिवार के सदस्य कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में रहते है। चोरो ने कुछ कदम की स्थिति राहुल की दुकान का ताला तोड़ा। वहां से चोर कुछ नकदी चुरा ले गए। उनके घर के बाहर ही दुकान है। इसके अलावा अजीत के बंद घर का भी ताला तोड़ा लेकिन चोरो को वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोरो ने पड़ोस के गांव मद्दूपुर में अभिषेक के बंद घर को निशाना बनाया। जहां से ताला तोड़कर 21 हजार की नकदी, एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक कमरबंद, दो जोड़ी पायल चुरा ले गए। अभिषेक परिवार समेत अपने ननिहाल शमसाबाद क्षेत्र के गांव रमापुर जसू में बीमार नानी को देखने गया था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया एक माह पहले भीअभिषेक के चाचा धीरेंद्र के घर में चोरी हो चुकी है।

Related posts

जो होगा नशे का आदी,उसके जीवन की होगी बर्बादी जैसे नारों गुंजायमान हुआ हरदोई नगर

admin

खेत में पानी के पाइप को लेकर हुआ विवाद जमकर चले लाठी डंडे

admin

आईजीआरएस शिकायतों के जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें:-डीएम

admin

Leave a Comment