October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

छेड़छाड़ में मस्जिद के मौलाना सहित चार पर मुकदमा दर्ज

छेड़छाड़ में मस्जिद के मौलाना सहित चार पर मुकदमा दर्ज

-पीड़ित के पिता के अनुसार मौलाना ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने की भी धमकी दी है।

भास्कर न्यूज़
रिपोर्टर ओम शक्ति
कंपिल/फर्रुखाबाद गाय को बाधने गयी किशोरी के साथ मौलाना ने अपने साथी के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर दी। मौलाना व साथी किशोरी का मुँह बंद कर गाड़ी मे घसीटकर ले जाने लगे। किशोरी की माँ के आ जाने पर आरोपी फरार हो गये। पिता के द्वारा शिकायत पर आरोपी ने जान माल की धमकी दी है। मौलाना ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने की भी धमकी दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की किशोरी पुत्री 17 जनवरी को दरवाज़े पर बँधी गाय को खोलकर घर मे बाधने गयी थी। पहले से घात लगाकर बैठे जनपद बरेली के मूल निवासी मस्जिद के मौलाना ने अपने साथी सादाब के साथ किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। मौलाना किशोरी का मुँह बंद कर खींचकर गाड़ी मे ले जाने लगा। किशोरी की माँ के आ जाने पर आरोपी मौलाना फरार हो गया। सुबह आरोपी सादाब के पिता महमूद अली व भाई आमिर अली ने थाने मे शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। दबंग युवकों ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने की भी धमकी दी है। पीड़ित दबंग युवक है। पीड़ित के पिता ने परिवार को खतरा बताया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके जाँच शुरू कर दी है l

Related posts

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_

admin

15 वर्षीय किशोरी की ट्रेन से कटकर हुई मौत

admin

स्वच्छता अभियान की धज्जियां अस्पताल से निकलने वाला बायो बेस्ट

admin

Leave a Comment