October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जनपद के तीन स्थानों पर मॉकड्रिल की प्रक्रिया हुई संपन्न

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जनपद हरदोई के तीन स्थानों पर संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल कराई गई। यह मार्क ड्रिल तहसील सदर के ग्राम न्योरादेव, तहसील सवाजपुर के ग्राम नंदना व तहसील बिलग्राम के राजघाट स्थित ग्राम कटरी छिबरामऊ में हुई। मॉकड्रिल में विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी मॉकड्रिल स्थलों पर एक-एक मेडिकल टीम उपस्थिति रही। मेडिकल टीम के साथ में एक एंबुलेंस भी मुस्तैद रही। पशुपालन विभाग की एक-एक टीम सभी स्थानों पर तैनात रही। अग्निशमन विभाग की मुख्य टीम तहसील सदर में मॉक ड्रिल में शामिल हुई तथा एक-एक टीम तहसील बिलग्राम व तहसील सवाजपुर में तैनात रही। बिलग्राम तहसील के राजघाट में मॉकड्रिल की संपूर्ण प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। सवाजपुर में मॉकड्रिल की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी शाहाबाद तान्या सिंह ने संपन्न कराई। इसी प्रकार सदर तहसील के ग्राम न्योरादेव में मॉकड्रिल की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी राकेश सिंह ने पूरी कराई। मॉकड्रिल स्थलों पर एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात रही। मॉकड्रिल की प्रक्रिया के दौरान राजघाट में उप जिलाधिकारी बिलग्राम पूनम भास्कर तहसील सवायजपुर में उप जिलाधिकारी सवायजपुर संजय अग्रहरि व सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

हर्षोल्लास से मना प्रकाश पर्व, रोशनी से जगमगा उठा गुरुद्वारा

admin

नाबालिग बच्चे को कारोबारी ने खरीदा, बोला 30 हजार में ख़रीदा है

admin

व्यापारियों तथा किसान संगठनों के बीच एसडीएम की मध्यस्थता में दोबारा हुई बैठक में भी नहीं निकला कोई समाधान

admin

Leave a Comment