November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोद लेकर नवीनीकृत कराये गये प्राथमिक विद्यालय वर्ना बुर्जर्ग वि0ख0 कमालगंज का किया शुभारम्भ

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

04 अप्रैल 2025

जिलाधिकारी की पहल पर विद्यालय में नवीनीकरण के तहत वाल पेन्टिंग कराई गई व बच्चों खेलने के लिए झूले लगवाये गये, विद्यालय प्रागंण में इंटरलॉकिगं कार्य कराया गया, सभी कक्षों में टाइल्स व पेन्टिंग का कार्य कराया गया, सभी शिक्षण कक्षो में नवीन फर्नीचर लगाया गया, बच्चों व शिक्षकों के लिए नवीन शौचालय का निर्माण कराया गया, विद्यालय में नवीन गेट व बाउड्री वाल का निर्माण कराया गया व विद्यालय में पार्क विकसित किया गया, मिड-डे- मील के लिए आधुनिक रसोई का निर्माण कराया गया व बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आर0ओ0 प्लांट व वाटर कूलर की स्थापना कराई गयी ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति समाज की रीढ़ होता है, विद्यालय बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्तपूर्ण भूमिका निभाता है, जिलाधिकारी द्वारा शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया और बच्चों को परिश्रम से पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई, उन्होनें कहा कि शिक्षा से समाज और देश की प्रगति को और अधिक गति मिलेगी, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, पाठय सामग्री वितरित की गयी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आलू विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related posts

आगरा में ट्रक ने तीन को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ट्रक ड्राइवर फरार

Bhaskarnews

जय मां सरस्वती पब्लिक मण्टेसरी स्कूल मधवाजलालपुर में मनाया गया बाल दिवस

admin

फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

admin

Leave a Comment