June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित आईपीडी भवन में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये। विभागीय योजनाओं में प्रगति लायी जाये तथा सूचनाओं को ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड किया जाये। जानबूझकर निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर सम्बंधित ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाये। समाज कल्याण विभाग को उन्होंने निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह की तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। समस्त विभागों को उन्होंने निर्देश दिए कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। किसी भी शिकायत को डिफाल्टर श्रेणी में न जाने दिया जाये। लापरवाही के साथ निस्तारण आख्या अपलोड करने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता के पास अवश्य जाएं। निस्तारण आख्या लापरवाही के साथ अपलोड करने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर और अधिशाषी अभियंता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एमआरएफ सेंटर में विद्युत संयोजन न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका हरदोई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में 6 नवम्बर को मंडलायुक्त श्रीमती रोशन जैकब के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वाले फरार

admin

कालेज के जूनियर क्लास के बच्चों ने मिड डे मील भोजन ना मिलने पर विरोध कर काटा हंगामा – हो रहा तेजी से वीडियो वायरल

admin

राज्य सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का किया क्रियान्वयन

admin

Leave a Comment