March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया
भास्कर ब्यूरो
*फर्रुखाबाद* जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत खिमसेपुर में नगला बाग रठेरा स्थिति अस्थाई गौशाला का शनिवार को निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गौशाला के भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 434 गौवंश पाये गये जिनमे से 395 की जिओ टैगिंग की जा चुकी है,गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 858.5 कुंटल भूसा,25 कुंतल दाना,04 कुंतल नमक व 07 कुंतल चूना स्टॉक में पाया गया एवं 40 बीघा गौचर भूमि पर हरा चारा बोया गया है, गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 07 केयर टेकर नियुक्त है,इस दौरान द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया है साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने और गोवंश के स्वास्थ्य के प्रति अच्छे से देखभाल करना व उनको समय पर दाना पानी देने व डॉक्टर की विजिट समय से कराने के निर्देश दिये,इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा गायों को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अध्यक्ष नगर पंचायत व संवंधित उपस्थित रहे।

Related posts

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेशन

admin

बाबा रंजीत शाह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का हुआ आगाज

admin

प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर हुआ धड़ से अलग: कंधे पर बैग टंगा रहा;

Bhaskarnews

Leave a Comment