October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

सरकार की जल निगम पानी टंकी से जमकर हो रही सिंचाई,ग्रामीण बूंद बूंद को मोहताज

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

22 फरवरी 2025

फर्रुखाबाद, अमृतपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलासोता में कई लाख रुपए खर्च कर हर घर योजना के तहत पानी की टंकी बनाई गई थी। जिसमें कुछ ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हम लोगों के पानी के कनेक्शन होने के बावजूद हमारे घर तक पानी नहीं आ रहा है और सरकार द्वारा बनाई गई पानी टंकी से किसानों के खेतों में मोटी रकम लेकर सिंचाई की जा रही है। सिंचाई करते हुए मीडिया टीम के कैमरे में कैद हुई सिंचाई। सिंचाई का सिलसिला काफी दिनों से चला आ रहा है इस पर प्रशासन की नजर नहीं पहुंची और ग्रामीण भी परेशान है कि उनके घर में पानी नहीं आ रहा है और खेतों की सिंचाई के लिए पानी टंकी के पानी का इस्तेमाल  किया जा रहा है। सरकार की योजना को जमकर पलीता लगाया जा रहा है।

Related posts

ज्वैलर्स की दुकान में बड़ी चोरीः शटर तोड़कर एक किलो चांदी, 15 ग्राम सोना ले गए, टूटी अलमारी खेत में पड़ी मिली

admin

हरदोई पुलिस कप्तान ने राजघाट मेले का किया निरीक्षण

admin

पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर युवक ने की आत्म हत्या

admin

Leave a Comment