October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन रैन बसेरे का निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका परिसर में निर्माणाधीन रैन बसेरे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरे के स्वागत काउंटर से लेकर पेयजल आदि की सभी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ 20 जनवरी से पहले पूरा कराया जाये। रैन बसेरे के द्वार के पास एक गार्ड रूम बनवाया जाये। प्रांगण का अवशेष कार्य जल्द पूरा किया जाये। डूडा को उन्होंने निर्देश दिए कि संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। खिड़कियों में ऐसी कांच का उपयोग किया जाये जिससे आर पार न दिखायी दे। नगर पालिका को निर्देश दिए कि परिसर के आस पास सफाई करायी जाये। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर, पीओ डूडा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लगातार बारिश से कई कच्चे मकान गिरे ग्रामीणों में दहशत

admin

अमेठी सांसद ने रक्तदान शिविर का किया गया उद्घाटन

admin

मौके पर मौत; पैरेंट्स मीटिंग में स्कूटी से स्कूल जा रही थी छात्रा

admin

Leave a Comment