October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जनसहयोग से भव्य भंडारा किया गया।

 

भास्कर न्यूज़

मनीष कुमार कि खास रिपोर्ट

सूरतगंज बाराबंकी। हर साल की भांति इस साल भी भी श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सूरतगंज इलाके के अंदीपुर चौराहे व सूरतगंज कस्बा के हेतमापुर सूरतगंज मार्ग उपचार हॉस्पिटल व वनखंडेश्वर महादेव मंदिर मोहम्मदपुर खाला , कुडिलवा , नाग बाबा मंदिर बरैय्या गांव सहित अन्य गांवों में भी ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जनसहयोग से भव्य भंडारा किया गया जिसमें भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला और अधिक से अधिक मात्रा में भक्तगणों ने महाबली वीर बजरंग बली का प्रसाद ग्रहण किया।
ऐसे में सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के अलग अलग मंदिरों में लोग पूजा अर्चना कर दर्शन किए तो वही पंचमुखी बाला जी धाम कुडवा बल्लोपुर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मात्र से ही भूत प्रेत आदि के भी कष्टों का निवारण होता है। इन भंडारो में छोला चावल, पूड़ी सब्जी, बुंदिया आदि का प्रसाद वितरण भक्तो ने पुण्य के भागी बने। इस मौके पर कन्हैया वर्मा , सुनील वर्मा , अखिलेश वर्मा अध्यक्ष , रोहित , रिंकू , राजेश , रामबरन , आकाश वर्मा , पंकज , रामू वर्मा , सीटू वर्मा , गुड्डू , शिवकुमार , नीरज , शुभम , शोभित शर्मा ,अंकुर शर्मा , प्रभात शर्मा , मुकेश यादव, सूरज मिश्रा , राहुल , अशोक ,रवि प्रकाश श्रीवास्तव, गोपाल यादव, विकास वर्मा, राजन वर्मा, नितिन वर्मा, अर्पित वर्मा, आर्यन वर्मा व अनमोल वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Related posts

आशिक मिजाज दबंग युवक ने लड़की से की छेडछाड़ – पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

admin

महादेवा महोत्सव में भोजपुरी नाइट में रितेश व निशा के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

admin

आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए डीएम ने दिए मॉक ड्रिल आयोजन को विस्तार से करने का निर्देश

admin

Leave a Comment