October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

डी एम की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की हुई बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई,बैठक में सी0एम0ओ0 ने अवगत कराया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा व दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी ई0 ओ0 को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी ओवरहैड टैंक, वाटरकूलर की सफाई करा ली जाये नलियों की सफाई कराई जाये,फोगिंग कराई जाये, डी0पी0आर0ओ0 को गाँवो में साफ सफाई कराने व झाड़ियों की कटाई व तालाबों व नालियों की सफाई एन्टी लार्वा का छिड़काव के लिये निर्देशित किया ,पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि वह सभी सुअर पालन केंद्रों व मुर्गी पालन केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर सूची उपलब्ध कराए, शिक्षा विभाग से अपेक्षा की गई कि सभी स्कूलों में बच्चो को फुल स्लीव की ड्रेस पहनने को कहा जाये व मच्छरजनित बीमारियो के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाये,अभिभावकों को दिमागी बुखार व वेक्टर जनित रोगों के बारे में जागरूक किया जाये, खंड शिक्षा अधिकारी व बी आर सी के द्वारा विधालयो में जागरूकता के कार्यक्रम कराये जाये,कृषि विभाग व उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी किसानों को ऐसे पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया जाए जो मच्छर प्रतिरोधी हो।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग 02 दिन में अपने विभाग का माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध करा दे, चिकित्सा विभाग को हैंडविल छपवाकर वितरण कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में बताया गया कि दस्तक अभियान में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ती घर- घर जाकर आभा आई0डी0 बनायेगी, लक्षण युक्त रोगी को चिन्हित कर ई कवच पोर्टल पर अपलोड करेगी, सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करेगी।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर एम0ओ0आई0सी0 बढ़पुर के वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी व संवंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ट्रेन ड्राइवर का पेपर देने आया था युवक …हादसे में ट्रेन से कटे दोनों पैर

admin

दबंगों ने झोपड़ियां डाल कर रह रहे परिवारों को समान सहित किया बाहर

admin

आगामी त्यौहारों पर जन सुविधा एवं कानून की स्थिति के साथ पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में दिए डीएम ने निर्देश

admin

Leave a Comment