August 26, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

डॉ अम्बेडकरनगर में 74 लोगों को मिला अनुदान का लाभ:234 ने किया था , आवेदन उद्यान विभाग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (डॉ अम्बेडकर नगर )

  उद्यान विभाग खाद्य का  प्रसंस्करण क्षेत्र में असंगठित रूप से कार्य कर रहे है  छोटे उद्यमियों को बढ़ावा  देगे। इस क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण करने के लिए और उद्योग करने के लिए 35 लाख तक के उद्योग  करने पर 35 फीसदी यानी अधिकतम 10 लाख रुपए तक का अनुदान का लाभ  मिलेगा  इस योजना का लाभ इस वर्ष 74 लोगों को मिल चुका है।

234 लोगों ने किया आवेदन, 74 को मिला लाभ

जिला उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत छोटे उद्योग को बढ़ावा देने क़े लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग  योजना चलायी जा रही है। योजना के तहत खाद्य पदार्थ से संबंधित उद्योग  करने पर 35 फीसदी अधिकतम 10 लाख रूपये का अनुदान  किया  जाता है।

उन्होंने बताया की इस योजना का लाभ लेने के लिए इस वर्ष 234 लोगो ने आवेदन किया था, जिसमे 203 आवेदन जमा हुए। 90 आवेदको को लोन सिलेक्शन हो गया। वही पर  87आवेदको का लोन प्रोसेस पर है। 74 लोगो को 35 फीसदी सब्सिडी मिल चुकी है। उन्होंने बताया की जिन लोगो को लोन दिया गया है, उनमे ट्रेक्टर रईस मिल, नमकीन बनाने, मिठाई बनाने, आयल मिल लगाने, बेकरी, आइसक्रीम जैसे उद्योग करने के लिए दिया गया है

योजना का कोई भी लाभ ले सकता है 

उन्होंने बताया की योजना का लाभ कोई संस्था या किसान कोई भी ले सकता हैं। जिन उद्योगो को करने पर अनुदान मिलेगा, उनमे ,आटा, चक्की, राइस मिल, ट्रैक्टर चलते  राइस मिल, नमकीन बनाने, मिठाई बनाने, पनीर सहित खाद्य पदार्थ बनाने का उद्योग हो रहा है उन्होंने बताया की ये बैंक लिंक सब्सिडी होगी। जिसमे 60 से 90 फीसदी लोन लेना अनिवार्य हैं, तभी फाइल की अनुमति होगी। फाइल की अनुमति के बाद बैंक से लोन मिलेगा। लोन मिलने क़े बाद जब उद्योग लग जायेगा, उसके बाद सब्सिडी आवेदक के खाते मे जायेगा।

Related posts

गरीब ने दुर्घटना में गवाये दोनों पैर किंतु हर तरह की आर्थिक सहायता के लिए आज तक बना हुआ है मोहताज

admin

महिला विशेष दल ने महिलाओ को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया।

admin

डी.ए.पी. खाद की किल्लत, किसान दर-दर भटकने पर मजबूर

admin

Leave a Comment